खबर की तहतक ✍️ बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कथावाचक स्वामी महाराज का शव उनके कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भक्त उनके दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी यह दुखद खबर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी राजेश्वरानंद (52 वर्ष), निवासी पुष्पराजगढ़ (अमरकंटक), पिछले कई वर्षों से बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जयपाल टावर में मीना दत्ता के फ्लैट में रह रहे थे। वे नाड़ी देखने के साथ-साथ कथा वाचन का कार्य भी करते थे और स्थानीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। बताया जा रहा है कि 29 मार्च की सुबह स्वामी राजेश्वरानंद रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे और बृहस्पति बाजार तक गए। वहां से उन्होंने ऑटो चालक अशोक कुमार को फोन कर बुलाया और ऑटो से वापस अपने निवास लौट आए। घर लौटने के कुछ समय बाद कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान स्वामी राजेश्वरानंद अपने कमरे के अंदर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं उनके अनुयायी और श्रद्धालु गहरे दुःख में हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आजमगढ़ की बेटी मोनल गौतम ने रचा इतिहास, UPPSC में 167वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान अंडे से निकलते ही ‘Z+ सुरक्षा’ में नन्हा मेहमान! 10 साल बाद जन्मे गोडावण के चूजे की हिफाज़त में तैनात 50 जवान