खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर (जलालपुर)। जलालपुर कस्बे में स्थित अबीहा डायग्नोसिस सेंटर को स्वास्थ्य विभाग से बड़ी राहत मिली है। विभागीय जांच के बाद सेंटर को क्लीन चिट देते हुए पुनः संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को मिली शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उप जिलाधिकारी (SDM) की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए डायग्नोसिस सेंटर को अवैध बताते हुए सीज कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बन गया था। सोमवार 30 मार्च 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुनः जांच की। इस दौरान नायब तहसीलदार की उपस्थिति में सेंटर का ताला खुलवाया गया और अंदर मौजूद सभी उपकरणों व अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। जांच में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने के बाद विभाग ने सेंटर को संचालन के लिए उपयुक्त घोषित कर दिया। इस दौरान अबीहा डायग्नोसिस सेंटर के संचालक डॉ. मेंहदी खान ने बातचीत में स्पष्ट किया कि 👉 “हमारे यहां अल्ट्रासाउंड केवल योग्य रेडियोलॉजिस्ट द्वारा ही किया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज की जिंदगी के साथ कोई खिलवाड़ न हो।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सेंटर पर सभी जांचें नियमों के तहत और मानकों के अनुरूप ही कराई जाएंगी। जांच टीम ने सेंटर के सभी सामान को यथावत दिखाते हुए संचालक को पुनः संचालन की अनुमति दे दी। इस निर्णय के बाद जहां संचालक ने राहत की सांस ली, वहीं क्षेत्र में इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 👉 फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस सेंटर को पहले अवैध करार देकर सीज किया गया, उसे कुछ ही दिनों में क्लीन चिट कैसे मिल गई—यह मुद्दा अब भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज में त्रि-दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का गरिमामय समापन आजमगढ़ की बेटी मोनल गौतम ने रचा इतिहास, UPPSC में 167वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान