खबर की तहतक तहतक ✍️ | महोबा उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की गिड़गिड़ाहट और टीम द्वारा उसे घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होटल के बेसमेंट में बिछा जाल झांसी से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल के बेसमेंट में जाल बिछाया। यहां स्वास्थ्य विभाग में फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर के पद पर तैनात जितेश सोनी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रांसफर के नाम पर मांगे थे 3.5 लाख मामले की शिकायत पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा कर्मचारी मिराज मोहम्मद ने की थी। आरोप है कि जितेश सोनी ने ट्रांसफर और समायोजन के बदले 3.5 लाख रुपये की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेते समय ही आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान मचा हंगामा गिरफ्तारी के वक्त आरोपी लगातार “साहब, हाथ जोड़ रहे हैं…” कहकर विनती करता रहा, लेकिन विजिलेंस टीम ने सख्ती दिखाते हुए उसे मौके से हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम उसे घसीटते हुए बाहर ले गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसे शहर कोतवाली में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग में मचा हड़कंप इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation फर्जी एनकाउंटर’ पर हाईकोर्ट सख्त: 24 साल बाद न्याय की किरण, 45 दिन में मुआवजे पर फैसला जरूरी अमेरिका ने आंशिक रूप से हटाया प्रतिबंध, क्या भारत फिर खरीदेगा ईरानी तेल?