खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 64(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी पिन्टू उर्फ अशोक कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम पक्खनपुर बिछैला थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 24 वर्ष) को रविवार को लगभग 12:25 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध इसी मुकदमे में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद के साथ कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील मौर्या और कांस्टेबल रामईश्वर यादव शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दरोगा बनने का सपना अधूरा: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम होर्मुज पार कर आया ‘शिवालिक’: 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पहुंचा जहाज, गैस संकट से मिलेगी राहत