खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना बेवाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर सकरवारी निवासी किसान पुत्र शिवम सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवम सिंह का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जा रही है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले शिवम सिंह, किसान वीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। शिवम के चयन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाई और बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि किसान के बेटे की यह सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। शिवम सिंह ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और जुनून के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह इस समय भोपाल में अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और उनका महत्वपूर्ण नेटबॉल मुकाबला भी निर्धारित है। गांव के लोग उनके शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार व ग्रामीणों को उम्मीद है कि शिवम सिंह राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। फिलहाल उनकी इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर भाभी से अवैध संबंध बनाने का दबाव, इनकार पर देवर ने फेंका तेजाब; देवरानी और दो मासूम बेटियां झुलसी