खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा लगातार फील्ड में सक्रियता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में थाना मालीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों और प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया तथा लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों को देखते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में चोरी के जेवरात के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र को आधार से जोड़ने की तैयारी, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए निर्देश