खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। छत्रपति छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जलालपुर स्थित शिवाजी तिराहा भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज केवल इतिहास के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने अदम्य साहस और मजबूत संकल्प शक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि संगठित प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ी से बड़ी सत्ता को चुनौती दी जा सकती है। कार्यक्रम का संयोजन विकास निषाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, जितेन्द्र शिल्पी, सोनू गौड़, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शिवम आर्य, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, अजीत निषाद, प्रह्लाद शर्मा, रेनु प्रजापति, अजय प्रजापति, महेश जायसवाल, दीपचंद जायसवाल, आत्माराम गुप्ता, सुनील प्रजापति, चन्दन यादव, मोहन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 21 साल की उम्र में IAS बनकर रच दिया इतिहास, 61वीं रैंक के साथ बनीं देश की सबसे युवा अफसर — आस्था सिंह की प्रेरणादायक कहानी उत्तर प्रदेश में 5 साल पुराने मुकदमों की होगी जांच, तहसील-कलेक्ट्रेट में विशेष अभियान