खबर की तहतक ✍️ महराजगंज/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोरखपुर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस टीम छापेमारी कर वापस लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम सुबह करीब 6:30 बजे छापेमारी के बाद स्कॉर्पियो वाहन से गोरखपुर लौट रही थी। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतारी इलाके में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सीनियर सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला सब-इंस्पेक्टर गीता सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। खबर की तहतक | निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हार मान लेतीं तो SDM ही रहतीं… सौम्या मिश्रा की जिद ने बना दिया IAS 21 साल की उम्र में IAS बनकर रच दिया इतिहास, 61वीं रैंक के साथ बनीं देश की सबसे युवा अफसर — आस्था सिंह की प्रेरणादायक कहानी