खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकरनगर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलालपुर क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो गया। भोर की पहली किरण के साथ ही प्राचीन शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। शिवरात्रि के अवसर पर शिवाला मंदिर, झारखंड महादेव तथा शीतला माता मठिया मंदिर स्थित प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नंगे पांव गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, गेड़ी और अक्षत अर्पित किए गए। शिवालयों में भक्ति का ऐसा वातावरण बना रहा मानो श्रद्धा की अविरल धारा बह रही हो। हर उम्र के श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन में लीन नजर आए। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसरों के बाहर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराया गया। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी रखी गई, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। महाशिवरात्रि का यह पर्व जलालपुर क्षेत्र के लोगों के लिए केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी FIR, सीएम योगी का सख्त निर्देश श्मशान घाट के तालाब में मिली 11वीं की छात्रा की लाश, सुसाइड नोट ने खोले कई सवाल , माता-पिता से माफी, लिखा – “मुझे श्मशान घाट वाले जोहड़( तालाब)में तलाश करना…”