खबर की तहतक ✍️ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ विकसित किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में न्यूनतम 50 एकड़ भूमि शीघ्र चिह्नित करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सोमवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जोन प्रशिक्षण, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के लिए एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और उद्योगों को प्लग एंड प्ले सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एक ही परिसर में रोजगार से जुड़ी सभी सुविधाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति का उद्देश्य ऐसा सक्षम वातावरण तैयार करना है, जहां युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और वेतन आधारित रोजगार के अवसर एक ही स्थान पर मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना को स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। एमएसएमई और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा बैठक में बताया गया कि इन जोन में कॉमन फैसिलिटी सेंटर टेस्टिंग व डिजाइन सेंटर टूल रूम ईटीपी व सीईटीपी प्लग एंड प्ले यूनिट फ्लैटेड फैक्ट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे एमएसएमई, सेवा आधारित उद्योगों और नवाचार से जुड़े क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और अच्छा वेतन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन जोन में युवाओं के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण उद्यमिता विकास कार्यक्रम इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संबंधित उद्योगों में क्षमता के अनुरूप अच्छे वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। औद्योगिक विकास का बनेगा प्रभावी मॉडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का प्रभावी मॉडल साबित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि चिह्नांकन और आधारभूत तैयारी का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। खबर की तहतक | लखनऊ #YogiAdityanath #UPNews #IndustrialZone #Employment #SkillDevelopment #खबर_की_तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मिशन शक्ति 5.0 अभियान: अम्बेडकरनगर में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण का दिया गया संदेश लोकसभा में जोरदार हंगामा: चेयर पर कागज उछालने के आरोप में आठ विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित