खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज–5.0” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में भ्रमण कर चौपालों का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में किया गया, जिसमें महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम थाना हंसवर क्षेत्र के जैनुद्दीनपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना बेवाना में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम रायपुर अहेथा पंचायत भवन में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क एवं जागरूक किया गया। थाना अहिरौली क्षेत्र के रामदेव जनता इंटर कॉलेज में जनचौपाल आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। थाना बसखारी मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपदभर में व्यापक अभियान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित पुलिस विभाग की हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार करना है, ताकि वे निडर होकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें। खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर #MissionShakti5 #UPPolice #AmbedkarNagarPolice #महिला_सशक्तिकरण #नारी_सुरक्षा #खबर_की_तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दहेज उत्पीड़न मामले में पति-ससुर गिरफ्तार यूपी के सभी जिलों में विकसित होंगे सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन, 50 एकड़ भूमि चिह्नित करने के योगी के सख्त निर्देश