खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत माननीय न्यायालय में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जहांगीरगंज पुलिस ने दो गैंगेस्टर अभियुक्तों की अपराध से अर्जित कुल 4,64,002 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना जहांगीरगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 274/22, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट व पशु तस्करी से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने अवैध गतिविधियों के जरिए धन अर्जित कर चल-अचल संपत्तियां बनाई थीं। कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण अभियुक्त दस्तगीर उर्फ बकाचू पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी ग्राम नेवारी दुराजपुर, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा अपराध से अर्जित मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 2,89,577.72 रुपये है। अभियुक्त हबीब पुत्र वली मोहम्मद, निवासी ग्राम पुरानी बाजार, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा अपराध से अर्जित मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 1,74,424.28 रुपये है। दोनों संपत्तियों को उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कुर्क/जप्त किया गया। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास अभियुक्त दस्तगीर उर्फ बकाचू के विरुद्ध जहांगीरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम, मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला, घरेलू हिंसा समेत कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगेस्टर एक्ट भी शामिल है। वहीं अभियुक्त हबीब के विरुद्ध भी गोवध निवारण अधिनियम एवं गैंगेस्टर एक्ट सहित दो गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम इस कुर्की की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप के नेतृत्व में, तहसीलदार आलापुर एवं राजस्व टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई। टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव, उप निरीक्षक मोलहेराम, महिला कांस्टेबल अनीता राजभर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए गैंगेस्टर एवं माफिया तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation उत्तर प्रदेश विधान परिषद का बजट सत्र 9 फरवरी से, 10 फरवरी को राज्यपाल करेंगे संयुक्त सदन को संबोधित जलालपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव; पुलिस ने शुरू की मजिस्ट्रेटी जांच