खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के आलापुर क्षेत्राधिकारी श्री प्रदीप कुमार चंदेल एवं कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पीआरडी 0806013 श्री राजेंद्र प्रसाद यादव को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 को सम्मानपूर्वक आयोजित किया गया। श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पतराभार, थाना जहाँगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर, वर्तमान में ब्लॉक रामनगर कम्पनी में तैनात थे। उन्होंने 01 फरवरी 1984 को पीआरडी में भर्ती होकर लगभग 42 वर्षों तक पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक व्यवस्था में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विदाई समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री यादव ने अपने दीर्घ सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी। पुलिस विभाग ने श्री राजेंद्र प्रसाद यादव की सेवाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु होने की कामना की। समारोह का माहौल भावुक रहा और उपस्थित सभी कर्मियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation एनएचएआई के निर्देश पर कानपुर–बिठूर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्रों ने ली सुरक्षा शपथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद का बजट सत्र 9 फरवरी से, 10 फरवरी को राज्यपाल करेंगे संयुक्त सदन को संबोधित