खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 31 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में चौपाल एवं भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए वीमेन पावर हेल्पलाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। थाना बेवाना (खुलासपुर) क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई, वहीं थाना हंसवर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा ज्ञान कोचिंग एंड डिजिटल लाइब्रेरी, मकरही रोड पर चौपाल लगाकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी क्रम में थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर बाजार में भी जन चौपाल का आयोजन कर महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त थाना कटका क्षेत्र के नूरपुर कलां में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनपद अम्बेडकरनगर में यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के माध्यम से जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण सृजित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला: 50 साल से अधिक किराए पर रहने से भी मकान पर मालिकाना हक नहीं बनता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य, अलग शौचालय नहीं तो रद्द होगी मान्यता