खबर की तहतक ✍️| अंबेडकरनगर। शहर के यातायात को सुचारू बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अकबरपुर डिपो के लिए प्रस्तावित नई जमीन से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। निबियहावा पोखरा–बसखारी मार्ग पर बसों के खड़े होने और संचालन की व्यवस्था लागू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई नई भूमि पर अब बसें खड़ी होंगी और वहीं से संचालित होकर अकबरपुर बस स्टैंड तक आएंगी। बस स्टैंड पर कुछ देर ठहराव के बाद बसें अपने निर्धारित गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। इससे पहले शहर के मुख्य मार्ग पर डिपो के पास बसों के खड़े होने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था के लागू होने से न केवल यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि शहर की सड़कों पर आवागमन भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या का व्यावहारिक समाधान बताया है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अकबरपुर डिपो के बेड़े में वर्तमान में 106 बसें शामिल हैं। निबियहावा पोखरा–बसखारी मार्ग से संचालन शुरू होने के बाद बसों के आवागमन में सुगमता आएगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रशासन का मानना है कि यह व्यवस्था भविष्य में स्थायी बस अड्डे के निर्माण तक यातायात प्रबंधन को संतुलित रखने में सहायक सिद्ध होगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला: 50 साल से अधिक किराए पर रहने से भी मकान पर मालिकाना हक नहीं बनता