खबर की तहतक ✍️| जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जलालपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज, परुइया आश्रम के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिद्धांत (25 वर्ष) निवासी पट्टी विशुनपुर तथा अयँक (17 वर्ष) पुत्र अजीत, निवासी सेठाकला के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: एक दिन में सोना ₹11,486 उछलकर ₹1.76 लाख, चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो पहुंची आलापुर में UGC विधेयक के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, शांति मार्च में सभी वर्गों की ऐतिहासिक भागीदारी