खबर की तहतक ✍️ | इंदौर। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर के सतत और संगठित प्रयासों से लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग (जबलपुर) के वर्ष 2026 के संस्करण में भगवान गुरु गोरखनाथ जी का दिव्य एवं अलौकिक चित्र प्रकाशित किया गया है। इसे नाथ समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस विशेष अवसर पर पंचांग का विधिवत विमोचन जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी की धर्मपत्नी, पूर्व विधायक एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी द्वारा इंदौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नाथ समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ✨ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद विमोचन समारोह में अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश महासचिव एवं जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी लेखराज जोगी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय नाथ जी राठौड़, नाथ जोगी मराठी समाज के अध्यक्ष सुनील जी, वेद जी एवं वैभव जी वेद विशेष रूप से उपस्थित रहे। 🌸 अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत इस अवसर पर सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं भगवान गुरु गोरखनाथ जी का चित्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। वक्ताओं ने नाथ समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। 🙏 गुरु गोरखनाथ परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी की शिक्षाएं और नाथ परंपरा समाज को एकता, सेवा और साधना का मार्ग दिखाती हैं। पंचांग जैसे व्यापक जनमानस तक पहुंचने वाले माध्यम में गुरु गोरखनाथ जी का चित्र प्रकाशित होना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। समारोह के अंत में गुरु गोरखनाथ जी की परंपरा, सिद्धांतों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। 👉 खबर की तहतक सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पुरानी रंजिश में अमन तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर 12 बजे सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों की चिंता नहीं थी’, सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला