अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। खबर की तहतक ✍️ | संवाददाता संजीव यादव अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टाखेपुर धावां में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक अमन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। घर में घुसकर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टाखेपुर धावां निवासी साधना तिवारी पत्नी दयाशंकर ने थाना अकबरपुर में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र अमन तिवारी दिनांक 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामकुमार शर्मा पुत्र बदली एवं राजू शर्मा पुत्र बदली अपने अन्य साथियों के साथ एकजुट होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और घर में घुसकर अमन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट, मौके पर हुआ बेहोश आरोप है कि हमलावरों ने अमन को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अमन मौके पर ही बेहोश हो गया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल अमन को लेकर थाना अकबरपुर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव, पुलिस सतर्क घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। फिलहाल यह जांच का प्रकरण है। जांचोंप्रांत क्या कुछ खुलकर सामने आता है इस पर हमारी टीम की निगाह बनी हुई है। 👉 खबर की तहतक जनपद अम्बेडकरनगर की हर बड़ी घटना और प्रशासनिक कार्रवाई आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation थाना आलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त दीपचंद गिरफ्तार नाथ समाज के प्रयासों से पंचांग में प्रकाशित हुआ गुरु गोरखनाथ का चित्र, डॉ. रेणु जोगी ने किया विमोचन