खबर की तहतक ✍️ राज्य ब्यूरो | लखनऊ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए जिलों में मतपत्र भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आयोग के अनुसार, प्रदेशभर में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए करीब 60 करोड़ मतपत्र विभिन्न जिलों को भेजे जाने हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्य समय से पहले शुरू किया गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मतपत्रों की छपाई, पैकिंग और सुरक्षित परिवहन की निगरानी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतपत्रों की प्राप्ति के बाद उनका सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। साथ ही, चुनाव से जुड़े अन्य जरूरी संसाधनों और कार्मिकों की तैनाती की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। पंचायत चुनाव को ग्रामीण लोकतंत्र की सबसे बड़ी प्रक्रिया माना जाता है। ऐसे में मतपत्रों की समय पर आपूर्ति से यह स्पष्ट संकेत है कि आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के मूड में है। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। गांव-गांव में संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो चुके हैं और चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है। खबर की तह तक ग्रामीण लोकतंत्र से जुड़ी हर बड़ी खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पशु चिकित्साधिकारी भर्ती में ओबीसी आरक्षण शून्य करने पर पिछड़ा वर्ग आयोग नाराज, मांगा पूरा विवरण अंबेडकरनगर में 31 लाख से 56 विद्यालय होंगे बिजली के तार व खंभों से मुक्त, फरवरी से शुरू होगा कार्य