खबर की तहतक ✍️ अंबेडकर नगर। बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुईया आश्रम, अंबेडकर नगर में अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पांडेय, सदस्य विधान परिषद (एमएलसी), उत्तर प्रदेश द्वारा कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष प्रताप सिंह, प्रो. अमूल सिंह, डॉ. जन्मेजय तिवारी, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. मोतीलाल वर्मा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. के.के. मिश्रा, डॉ. डी.एम. पांडेय, डॉ. उमाशंकर यादव सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर की प्राचार्या प्रो. सुचिता पाण्डेय भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पांडेय ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा। प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस, अयोध्या, गणपति सहाय पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर, आर.आर. पी.जी. कॉलेज अमेठी, रामनगर पी.जी. कॉलेज बाराबंकी, शिवनाथ बैजनाथ पी.जी. कॉलेज बाराबंकी, श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर एवं नंदिनी नगर पी.जी. कॉलेज गोंडा की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के उपरांत आर.आर. पी.जी. कॉलेज अमेठी तथा डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस, अयोध्या की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आगामी दिन खेला जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार, आयोजक मंडल एवं खेल विभाग की सराहना की गई। अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, 40 लाख की फिरौती न मिलने पर उतारा मौत के घाट; पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर वह किसी और की होने जा रही थी…’ सगाई से नाराज़ प्रेमी ने युवती की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार