जलालपुर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, रामायण से मिली संगठन मजबूती की सीख

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

संवाददाता – विकास देवर्षि

जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

भाजपा द्वारा मंगलवार को पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संयोजन विकाश निषाद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण हमें कर्तव्य, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान भी अपने वचन और मर्यादा का पालन किया। वहीं, भगवान हनुमान ने सेवा, भक्ति और समर्पण के साथ टीम भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं को भी इसी भावना के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जुटना चाहिए।

अवध क्षेत्र क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि रामायण यह संदेश देती है कि किसी भी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति में छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिस प्रकार वानर सेना ने भगवान श्रीराम के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसी प्रकार बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की मजबूत रीढ़ हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ आगामी अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, केशव श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सोनू गौड, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, शिवम आर्या, प्रह्लाद शर्मा, विनय मिश्र, गौरव उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव, बब्लू त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र, देवेन्द्र, विजय, रामदौर मिश्र समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं एवं आयोजकों के हैं। समाचार का उद्देश्य सूचना प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button