खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – अनिल यादव आजमगढ़/पवई। थाना पवई क्षेत्र के ग्राम सभा खेमीपुर के मौर्या का पुरवा में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में एक अनजान व्यक्ति के घुसने पर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचे लालचंद मौर्या उस व्यक्ति के पीछे दौड़ पड़े। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। खेमीपुर के मौर्या का पुरवा निवासी लालचंद मौर्या के भाई का घर उनके घर के बगल में है। घटना के समय उनके भाई की बहू घर के अंदर बच्चों को दूध पिला रही थीं। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति कथित रूप से घर में प्रवेश कर गया। महिला ने उसे देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लालचंद मौर्या मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लालचंद को देखकर वह व्यक्ति वहां से भागने लगा। लालचंद भी उसके पीछे दौड़ पड़े और अपने भाई को आवाज लगाई। भाई भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दौड़ते समय लालचंद अचानक गिर पड़े। परिजनों के अनुसार उनकी हालत बिगड़ गई और धड़कन में बदलाव महसूस हुआ। आनन-फानन में उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। यहां चिकित्सकों ने लालचंद मौर्या को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल कर रही है। घर में घुसे बताए जा रहे अनजान व्यक्ति की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी तस्वीर घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हालांकि लालचंद मौर्या की मौत के पीछे चिकित्सकीय कारण क्या रहा और घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की भूमिका क्या थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई स्थानीय जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घटना से संबंधित आरोप या परिस्थितियां पुलिस जांच के अधीन हैं। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने से पहले जांच और न्यायिक प्रक्रिया का पूरा होना आवश्यक है। Follow us on YouTube channel 👇 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जैतपुर पुलिस की कार्रवाई, विवेचना में प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार