खबर की तहतक वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। थाना बेवाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना बेवाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 से संबंधित था। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रभाकान्त तिवारी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक 04 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विवेक पुत्र रमापति, निवासी गंगापुर (कुर्चा), थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेवाना में मु0अ0सं0 100/2026, धारा 69/351(3)/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रमाशंकर सरोज हे0का0 करुणाशंकर मिश्र डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत ही होगी। समाचार का उद्देश्य उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को पाठकों तक पहुंचाना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बैनामे की जमीन में पिलर लगाने को लेकर विवाद, रोक-टोक का आरोप