खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास देवर्षि जलालपुर, अंबेडकर नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को जलालपुर नगर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मानिकचंद सोनी, आनंद मिश्र, विकाश निषाद, आदित्य गोयल, विवेक सोनी, दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद किया। लोगों से इन महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित तथ्य एवं नाम आयोजकों/उपलब्ध स्रोतों के अनुसार प्रस्तुत किए गए हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 3 गंभीर पवई ब्लॉक की मखदुमपुर और रैदा ग्राम सभा का लखनऊ मुख्यालय की टीम ने किया औचक निरीक्षण