खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास देवर्षि जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर शिवाला पक्का घाट स्थित तमसा नदी में आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260925-WA0023.mp4 आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा की। इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में डीजे की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260925-WA0025.mp4 शोभायात्रा के दौरान चक्र सुदर्शन मंदिर के पास विशेष पूजन किया गया। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विकाश निषाद, बेचन पांडे और गुड्डन मिश्र के साथ पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा नगर के पश्चिमी क्षेत्र से शुरू होकर घसियारी टोला, यादव चौराहा, शहीद पार्क और बाबा पलटू साहब मंदिर होते हुए शिवाला पक्का घाट पहुंची। यहां विधिवत आरती के बाद प्रतिमा का तमसा नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान सानंद मिश्र, ऋषिकेश सैनी, बंटी मिश्र, रंजीत सैनी और गणेश मिश्र सहित श्रद्धालु पुष्पवर्षा करते हुए भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में संकुल प्रकोष्ठ सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, राजन मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, शाश्वत मिश्र, शिवराम मिश्र, सोनू गौड समेत कई लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कन्नौज में मामूली कहासुनी के बाद दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय छात्र की मौत अकबरपुर ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: विधायक के ड्राइवर की मौत की खबर, दो बाइक सवारों के फरार होने का दावा