खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने ले जाने का पुलिस ने लगाया आरोप अम्बेडकरनगर/भीटी। खेतों की सिंचाई और किसान की मेहनत से जुड़ा मोटर पंप चोरी होने की घटना का थाना भीटी पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी हुए मोटर पंप को बरामद करते हुए मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लूवी कंपनी का CENTRIFUGAL MONOSET PUMP, MODEL MDH 39, SIZE 75×75 MM तथा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे ग्राम खजुरी निवासी श्याम नारायण के खजुरी स्थित बोरिंग पर लगा मोटर पंप अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में वादी की ओर से 16 सितंबर 2026 को थाना भीटी में मु0अ0सं0 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना भीटी पुलिस टीम ने 16 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे तेजापुर मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलदीप पुत्र राघवराम, उम्र करीब 22 वर्ष तथा रंजीत पुत्र गुरुदीन, उम्र करीब 21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम रुदऊपुर, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में बताई गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी चोरी किए गए मोटर पंप को मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम इस कार्रवाई में उ0नि0 महेश कुमार, हे0का0 महमूद अहमद, हे0का0 कृष्ण कुमार, का0 आलोक कुमार, रि0का0 रितेश पाठक एवं का0 विनय कुमार यादव शामिल रहे। खबर की तहतक तथ्यों और आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर जनहित में समाचार प्रस्तुति। डिस्क्लेमर : यह समाचार थाना भीटी पुलिस द्वारा जारी प्रेस-नोट में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र न्यायिक पुष्टि इस समाचार के प्रकाशन के समय नहीं हुई है। किसी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किए जाने तक उसे आरोपी के रूप में ही माना जाता है। मामले में अंतिम तथ्य एवं कानूनी स्थिति न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation माइनर के पास युवती को रोकने का आरोप,मोबाइल और दुपट्टा छीनने की कोशिश का प्रार्थना पत्र उस्मापुर में गूंजे भगवान विश्वकर्मा के जयकारे, भव्य मूर्ति स्थापना के साथ शिवचर्चा और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़