खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क अम्बेडकरनगर। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टाण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली टाण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अभय पासवान पुत्र स्व. सुशील कुमार, निवासी ग्राम पिपरी बिशुनपुर, कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रेस-नोट के मुताबिक गिरफ्तारी 15 सितंबर 2026 की रात 22:05 बजे हजलापुर मोड़ हाईवे के पास थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र से की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टाण्डा के निर्देशन में उपनिरीक्षक पंकज कुमार और हेड कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अभय पासवान पुत्र स्व. सुशील कुमार, निवासी ग्राम पिपरी बिशुनपुर, कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष। गिरफ्तारी दिनांक: 15 सितंबर 2026 समय: रात 22:05 बजे स्थान: हजलापुर मोड़ हाईवे के पास, थाना कोतवाली टाण्डा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 पंकज कुमार, थाना कोतवाली टाण्डा – हे0का0 विजय कुमार, थाना कोतवाली टाण्डा खबर की तहतक — खबर वही, जो तथ्य और जिम्मेदारी के साथ सामने आए। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस-नोट में उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों एवं अभियोग की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट के स्तर पर नहीं की गई है। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाना कानून का मूल सिद्धांत है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation साबुकपुर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं हुई घटना की पुष्टि बड़ी कार्रवाई: अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार