खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास कुमार जलालपुर, अंबेडकरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर फतेहपुर मोहिबपुर स्थित रामलीला मैदान भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में नाचते-गाते नजर आए। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260905-WA0018.mp4 जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में ग्रामीणों के साथ राहगीरों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय निवासी महंत हरिलाल दास, जगदंबा गुरुजी, दिलीप, कृपा शंकर मास्टर, सूरज मौर्य, संजय अग्रहरि, सुनील मौर्य, जगदीश गुप्ता, सुनील शर्मा, रोहन गुप्ता, रवि कनौजिया, आकाश राजभर, सोनू गुप्ता, ग्राम प्रधान विकास वर्मा, आशुतोष अग्रहरि, हरिश्चंद्र गुप्ता और अंकित अग्रहरि समेत ग्रामवासियों ने बताया कि जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा गांव में कई वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष गांव के लोग आपसी सहयोग से इस आयोजन को संपन्न कराते हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। धार्मिक आयोजन के साथ इसका उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करना भी है। जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता से पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा। देर तक चले भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक गतिविधियों से रामलीला मैदान ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजता रहा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर कोतवाली में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, भक्ति में रंगा पूरा परिसर गाजियाबाद की बैग फैक्ट्री में भीषण आग, JCB से दीवार तोड़कर बुझाई गईं लपटें