खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क आलापुर, अंबेडकरनगर। स्कूटी से जा रही महिला के गले में पहनी चेन छीनने का प्रयास और गाली-गलौज किए जाने के मामले में आलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक के साथ एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सिपाह निवासी दिव्यांशु पुत्र बृजेश कुमार ने थाना आलापुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करते हुए गले में पहनी चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त बताए जा रहे सचिन यादव पुत्र शिवपूजन यादव, निवासी थाना जहांगीरगंज क्षेत्र तथा एक बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ पुलिस हिरासत में लिया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260904-WA0069.mp4 पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। वहीं, मामले से संबंधित घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की जानकारी क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार नौवहार द्वारा दी गई बाइट में सामने रखी गई है। नोट: पुलिस के अनुसार आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही होगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बढियानी कला में बाइक सवार हादसे का शिकार, सड़क पर मची अफरा-तफरी जलालपुर कोतवाली में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, भक्ति में रंगा पूरा परिसर