खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर जैतपुर अम्बेडकरनगर । जनपद अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थीरेन्द्र आजाद के दिशा-निर्देश में उपनिरीक्षक रूपेश सिंह ने हमराह कांस्टेबल सुनील मौर्य के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय सिविल जज (जू.डि.) टाण्डा/जे.एम. अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत वारंट के क्रम में अभियुक्त को दबोच लिया। गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज था मामला गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ लकडू पुत्र शिवदास, निवासी ग्राम अम्बरपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 21 वर्ष) के विरुद्ध वाद संख्या 121/24, मूल अभियोग संख्या 109/23, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। ग्राम अम्बरपुर से हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने दिनांक 16 जनवरी 2026 को समय करीब 02:00 बजे ग्राम अम्बरपुर से अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय अम्बेडकरनगर भेजा जा रहा है। पुलिस की सराहनीय कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने इस सफलता को टीम वर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा। जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपराध से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को अपराधमुक्त बनाया जा सके। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक – रूपेश सिंह कांस्टेबल – सुनील मौर्य 👉 खबर की तहतक जनपद में कानून व्यवस्था से जुड़ी हर विश्वसनीय खबर आप तक सबसे पहले पहुँचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UP Board Exam 2026: प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अनिवार्य, बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान