रेवई में भूमि विवाद गरमाया, फसल जोतकर पिलर लगाने का आरोप

खबर की तहतक वेब पोर्टल

संवाददाता – विकास कुमार

जलालपुर, अंबेडकरनगर।

जलालपुर तहसील क्षेत्र के रेवई ग्राम सभा में भूमि विवाद को लेकर मामला सामने आया है। राम अनुज मौर्य ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 134/127 स्थित उनकी भूमि में लगी गोभी की फसल को ट्रैक्टर से जोतने के बाद वहां पिलर लगा दिए गए।

शिकायतकर्ता ने हिमांशु यादव, विजय यादव, अशोक यादव सहित छह लोगों पर भूमि पर दबंगई के बल पर पिलर लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने करीब छह फीट भूमि अपनी ओर होने का दावा किया।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर कोई कार्य न करने की हिदायत दी और थाने बुलाया। बताया गया कि वहां दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी तथा पिलर हटाने की बात कही गई, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभी तक पिलर नहीं हटाए गए।

मामले में हल्का सिपाही सुभाष यादव दीवान पर भी शिकायतकर्ता ने पक्षपात के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पुलिसकर्मी का पक्ष उपलब्ध नहीं हो पाया।

राम अनुज मौर्य ने प्रशासन से भूमि की निष्पक्ष पैमाइश, पिलर हटवाने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर:

खबर में उल्लिखित आरोप शिकायतकर्ता के पक्ष पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। संबंधित दूसरे पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button