खबर की तहतक – निष्पक्ष खबर,तथ्य के साथ अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस को रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार थाना मालीपुर में दर्ज मु0अ0सं0-146/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजन पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम मालीपुर उमरबान, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन में की गई। थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 16 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। बताया गया कि पुलिस टीम ने धवरुआ मार्ग स्थित उमरबान मोड़ के पास से अभियुक्त को करीब 10:25 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त राजन पुत्र बाबूराम निवासी—ग्राम मालीपुर उमरबान, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-146/2026 धारा—137(2)/87 बीएनएस थाना—मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक वर्षा यादव – कांस्टेबल राघवेन्द्र चाहर खबर की तहतक पुलिस के अनुसार प्राप्त आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर यह खबर प्रकाशित कर रहा है। मामले में अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी व्यक्ति को केवल गिरफ्तारी अथवा अभियोग दर्ज होने के आधार पर दोषी नहीं माना जा सकता। दोष सिद्ध होने का अंतिम अधिकार सक्षम न्यायालय को है। खबर की तहतक | सच की तह तक… Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दो प्रेमी, गर्भवती युवती और रहस्यमयी मौत… बच्चे का पिता कौन? DNA टेस्ट से खुलेगा राज प्रमोद गौड़ की संदिग्ध मौत से चीरघर तक सवाल, हत्या के आरोप और कथित अवैध वसूली की चर्चा ने खड़े किए गंभीर सवाल