चक महादेव भुजगी, अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री भुजंगेश्वर नाथ संस्कृत विद्यालय, चक महादेव भुजगी, अंबेडकर नगर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक हरिधर मिश्र एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद दुबे की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक मनमोहन गोस्वामी, प्रवीण पांडेय सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, अभिभावकगण तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद दुबे ने उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक हरिधर मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें असंख्य वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। विद्यालय के अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गोल्डेन फ्यूचर चिल्ड्रेन एकेडमी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्रेकिंग अम्बेडकरनगर: ड्राई-डे के आदेश के बीच ताराखुर्द में शराब बिक्री का आरोप, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप