जलालपुर, अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भविष्य निर्माण एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल त्रिपाठी एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ ने खबर की तहतक प्रेस/मीडिया कार्यालय, मालीपुर रोड, निकट राम जानकी मंदिर, जलालपुर पहुंचकर पत्रकारों से मुलाकात की और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस/मीडिया कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। एडवोकेट विशाल त्रिपाठी ने कहा कि 15 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाज की समस्याओं को सामने लाकर जनहित की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक प्रयासों से ही मजबूत और विकसित भारत का निर्माण संभव है। इस अवसर पर पत्रकारों ने भी एडवोकेट विशाल त्रिपाठी का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, समाजहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। जय हिंद | वंदे मातरम् 🇮🇳 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 तिरंगा हमारी शान, देश हमारा अभिमान 🇮🇳