खबर की तहतक | जलालपुर (अम्बेडकरनगर), 13 अगस्त 2026। Fix श्रावण मास के पावन अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ, नगपुर मुस्तफाबाद के तत्वावधान में गुरुवार सुबह भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। सुबह लगभग 9 बजे श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच यात्रा पर निकला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260813-WA0010-1.mp4 बोल बम कांवरिया संघ के उपाध्यक्ष राज मौर्य ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियाँ पूर्व में ही पूर्ण कर ली गई थीं। संघ की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की गई थी। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती। यात्रा का विशेष आकर्षण राज कपूर, जिन्हें क्षेत्र में बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाता है, रहे। वे भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और यात्रा का आकर्षण और बढ़ गया। संघ के उपाध्यक्ष राज मौर्य ने बताया कि सभी कांवरिया श्रद्धालु शिवाजी चौक, राम जानकी मंदिर और मालीपुर स्टेशन होते हुए पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद मालीपुर स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। अयोध्या से वापसी के समय श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए नगपुर एवं जलालपुर के लिए लौटेंगे। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजकों, स्थानीय प्रशासन एवं मौके पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। खबर की तहतक धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचार निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करता है। किसी भी तथ्य में परिवर्तन अथवा आधिकारिक अद्यतन होने पर समाचार में संशोधन संभव है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जैतपुर पुलिस ने दबोचा, अंबरपुर बाईपास से हुई गिरफ्तारी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय एकता का संदेश , बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइय्या आश्रम में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम