काँवर यात्रा-2026 को लेकर श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल ने SDM को सौंपा ज्ञापन, आठ प्रमुख माँगें रखीं

खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

संवाददाता – विकास देवर्षि

आगामी काँवर यात्रा-2026 को लेकर नगर क्षेत्र में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह को ज्ञापन सौंपकर यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए आठ महत्वपूर्ण माँगें प्रस्तुत कीं।

समिति अध्यक्ष सोनू गौड तथा विकाश निषाद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था, विश्राम स्थल पर अस्थायी शिविर निर्माण, निरंतर जलापूर्ति, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मेडिकल कैंप की स्थापना, यादव चौराहे से राम जानकी मंदिर तक नियमित जल छिड़काव, रूट डायवर्जन तथा मार्ग पर स्वागत बोर्ड लगाए जाने की माँग शामिल है। समिति ने इन व्यवस्थाओं पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

समिति के अनुसार 11 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे श्री शीतला मठिया मंदिर से जल भरकर काँवर यात्रा का नगर भ्रमण प्रारंभ होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम श्री दुर्गा मंदिर, यादव चौराहा परिसर में प्रस्तावित है। इसके बाद 12 अगस्त को सुबह 10 बजे काँवर यात्रा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी।

समिति पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से यात्रा शांतिपूर्ण, भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न होगी। वहीं थाना दिवस के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुगमता को विशेष प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई।

स्थानीय श्रद्धालुओं में काँवर यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और समिति द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर

यह समाचार स्थानीय सूत्रों एवं समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। यात्रा कार्यक्रम, प्रशासनिक व्यवस्थाएँ अथवा समय-सारिणी में परिवर्तन संबंधित प्रशासनिक आदेशों के अनुसार संभव है। पाठकों से अनुरोध है कि अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से पुष्टि अवश्य करें। खबर की तहतक किसी भी परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button