अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर जनपद की थाना जैतपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस टीम ने शनिवार 25 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए थाना जैतपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र राम अशोक, निवासी पुराबदलही, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को चैनपुर क्षेत्र से दोपहर 2:15 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 87 एवं 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अमित साहू एवं हेड कांस्टेबल पवन मिश्रा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। अम्बेडकरनगर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में उल्लिखित गिरफ्तारी एवं आरोप पुलिस के आधिकारिक अभिलेखों पर आधारित हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। मामले का अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय के आदेश के अधीन होगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने बताया ‘बड़ी जीत’ खजुरी बाजार गोलीकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; गिरफ्तार कर अस्पताल में कराया गया भर्ती