खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत कोतवाली टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध चाकू के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पूर्व से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अम्बेडकरनगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के आदेशानुसार कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 11:55 बजे हकीम क्लब ग्राउंड क्षेत्र से अभियुक्त दानिश खान पुत्र स्वर्गीय मासूक आलम उर्फ शफ्फू, निवासी मोहल्ला हयातगंज, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र करीब 28 वर्ष) को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली टाण्डा पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। आपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर गिरफ्तार अभियुक्त दानिश खान के खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2026 तक लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। बरामदगी 01 अदद अवैध चाकू गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक रणजीत सिंह कांस्टेबल श्यामा गुप्ता कांस्टेबल राहुल यादव (थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर) पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लव मैरिज की ‘सजा’ बनी मौत, पिता ने उजाड़ दी बेटी की मांग; घर में घुसकर दामाद की गोली मारकर हत्या यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा: विजिलेंस टीम को मिला हाईटेक डिजिटल हथियार, अब बॉडी वॉर्न कैमरों से होगी छापेमारी