खबर की तहतक | वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को लेकर जिला एवं विधानसभा स्तर की कमेटियों में आंशिक फेरबदल किया गया है। जारी संगठनात्मक जानकारी के अनुसार यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देशों के क्रम में तथा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद्र (मंडल/जोन प्रभारी – अयोध्या, आजमगढ़, मिर्जापुर, देवीपाटन, लखनऊ एवं वाराणसी) तथा मुख्य मंडल प्रभारियों दिलीप कुमार विमल, अरविंद गौतम, दयाराम राजभर एवं रामनयन निर्दोष की सहमति से यह संगठनात्मक बदलाव किया गया। नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं— जिला उपाध्यक्ष: समीर चौधरी बामसेफ जिला संयोजक: राम आशीष आलापुर विधानसभा प्रभारी: रविंद्र नाथ विधानसभा प्रभारी: छेदी राम मौर्य विधानसभा अध्यक्ष: हरेंद्र प्रसाद निषाद (ग्राम खरवैया) विधानसभा उपाध्यक्ष: ओमकार मणि चौबे उर्फ गुड्डू विधानसभा महासचिव: रमेश चंद्र गौतम विधानसभा सचिव: फैयाज अहमद विधानसभा कोषाध्यक्ष: हरिपाल पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन में किए गए इस आंशिक फेरबदल का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देना है। डिस्क्लेमर यह समाचार बहुजन समाज पार्टी से प्राप्त संगठनात्मक सूचना/दावे के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “खबर की तहतक” केवल उपलब्ध जानकारी को समाचार के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। यदि संबंधित संगठन या किसी पक्ष की ओर से भविष्य में कोई संशोधन, स्पष्टीकरण या परिवर्तन जारी किया जाता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग; पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा जवाहर भवन में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीम ने पाया काबू; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं