खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी थानों के विभिन्न क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों में गांवों की बहुओं एवं बेटियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी देंगे। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। सम्मेलन में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। अम्बेडकरनगर पुलिस ने जनपद की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि वे इन सम्मेलनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनजागरूकता के माध्यम से समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ₹4.31 लाख की चोरी या रची गई साजिश? जलालपुर में संदिग्ध वारदात ने बढ़ाए सवाल, CCTV ने बदली जांच की दिशा जलालपुर में सपा की पदयात्रा, सोनम वांगचुक के समर्थन में उठी आवाज; पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा