खबर की तहतक अंबेडकरनगर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अंबेडकरनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों में गांवों की बहुओं और बेटियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। सम्मेलन में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं को सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने जनपद की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से इन सम्मेलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अंबेडकरनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और कानून के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक या साइबर घटना का डटकर सामना कर सकें। Description: अंबेडकरनगर पुलिस की नई पहल। एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित होगा, जिसमें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दतिया बीजेपी में बगावत! नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन, पथराव में एसपी समेत 6 घायल, NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम जालालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लगभग 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल और नकदी भी बरामद