खबर की तहतक अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर के थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित हंस तिराहा पर दो व्यक्तियों के बीच हुए आपसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इसी बीच मामले पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना दो व्यक्तियों के बीच हुए आपसी विवाद से संबंधित है। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260708-WA0088.mp4 पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। खबर की तहतक आपसे अपील करता है कि किसी भी वायरल वीडियो या संदेश पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। डिस्क्लेमर: यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी और क्षेत्राधिकारी टांडा की बाइट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच पूर्ण होने अथवा नए तथ्य सामने आने पर समाचार को अद्यतन किया जा सकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation AI से बनी ‘दुल्हन’, कॉल सेंटर से चलता था शादी का जाल! कानपुर में करोड़ों की कथित मैट्रीमोनियल ठगी का खुलासा जलालपुर में अम्बेडकरनगर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक का भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मान