खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी की जलालपुर नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत इकाइयों में निहित होती है। उन्होंने कहा, “हमारी विचारधारा ही हमारी पहचान है। संगठन के प्रत्येक स्तर पर राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित और समाजसेवा की भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए। आज के दौर में डिजिटल शिक्षा और तकनीक को अपनाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि यही सशक्त भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का संचालन नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही डिजिटल लर्निंग के विभिन्न आयामों पर गंभीर चर्चा करते हुए युवाओं को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, बृजेश जायसवाल, रामवृक्ष भार्गव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, गोलू जायसवाल, शिवम आर्य, ओन करबलाई, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं बैठक में दिए गए सार्वजनिक वक्तव्यों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के हैं। “खबर की तहतक” किसी भी राजनीतिक दल या वक्तव्य का समर्थन अथवा विरोध नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चिनगी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने शुरू की विधिसम्मत कार्रवाई; सीओ टाण्डा ने दी पूरी जानकारी AI से बनी ‘दुल्हन’, कॉल सेंटर से चलता था शादी का जाल! कानपुर में करोड़ों की कथित मैट्रीमोनियल ठगी का खुलासा