वेब पोर्टल”खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को संबंधित आपराधिक मुकदमे में वांछित होने के आधार पर रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 से संबंधित तीन वांछित आरोपियों को ग्राम खरूवांव से दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गविजय सिंह पुत्र जमीदार सिंह निवासी ग्राम खरूवांव, थाना राजेसुल्तानपुर, आशीष सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी ग्राम खरूवांव, थाना राजेसुल्तानपुर तथा सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह निवासी ग्राम मोलनापुर पृथ्वीपाल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के विरुद्ध थाना राजेसुल्तानपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी ध्रुवराज यादव, मुख्य आरक्षी प्रेमप्रकाश सिंह तथा आरक्षी नरेन्द्र कन्नौजिया शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय में विचारण एवं साक्ष्यों के परीक्षण के उपरांत ही होगी। भारतीय कानून के अनुसार प्रत्येक आरोपी तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक सक्षम न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध न कर दिया जाए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बिलासपुर में दंपति मृत मिले, घर में सुरक्षित मिले दो मासूम बच्चे; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच कर्बला के 72 शहीदों की याद में सजी शब्बेदारी, नौहा-ख्वानी और मातम से गमगीन हुआ माहौल