खबर की तहतक | अपराध एवं कानून अम्बेडकरनगर। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत जनपद अम्बेडकरनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों से संबंधित मामलों में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना इब्राहिमपुर, बेवाना, मालीपुर, सम्मनपुर, टांडा एवं अलीगंज से संबंधित कुल 15 अभियोगों में बरामद 10.423 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इनमें 9.250 किलोग्राम गांजा, 0.089 किलोग्राम चरस, 0.068 किलोग्राम स्मैक तथा 1.016 किलोग्राम डायज़ापम शामिल है। इन मादक पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 19.26 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए इन मादक पदार्थों को महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, टांडा रोड, अम्बेडकरनगर स्थित इंसीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस वर्ष 29.538 किलोग्राम मादक पदार्थ किए गए नष्ट अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 08 अप्रैल 2026 को भी 18 अभियोगों में बरामद 19.115 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया था। उस कार्रवाई में गांजा, हेरोइन एवं स्मैक जैसी प्रतिबंधित सामग्री शामिल थी, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 17.54 लाख रुपये आंका गया था। वर्तमान कार्रवाई को मिलाकर वर्ष 2026 में अब तक कुल 29.538 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया जा चुका है, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 36.80 लाख रुपये बताया गया है। नशे के कारोबार पर सख्त संदेश पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध नशा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन दहन’ का उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उन्हें दोबारा अवैध नेटवर्क में पहुंचने से रोकना है। डिस्क्लेमर यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध सरकारी जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित मात्रा, मूल्य एवं अन्य विवरण पुलिस अभिलेखों के अनुसार हैं। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में आधिकारिक सूचनाओं का प्रसारण करना है। किसी भी अभियोग से संबंधित अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं विधिक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अकबरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 11 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण