खबर की तहतक | विशेष रिपोर्ट जलालपुर, अंबेडकर नगर। राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जनपद अंबेडकर नगर का प्रशासन भी सुरक्षा मानकों को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में संचालित लाइब्रेरियों, अध्ययन केंद्रों और अन्य संस्थानों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। तहसीलदार जलालपुर निखिलेश कुमार एवं न्यायिक एसडीएम जलालपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक मानकों में कमी पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। निरीक्षण में आवश्यक मानकों का पालन न करने पर सिग्मा लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। वहीं मालीपुर चौराहा स्थित वर्ड्स एंड विजडम लाइब्रेरी को रजिस्ट्रेशन संबंधी कमियों तथा बेसमेंट में संचालन किए जाने के कारण प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सील किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों में चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में क्षेत्र के अन्य संस्थानों की भी जांच की जा सकती है। इस बीच कुछ जिम एवं फिटनेस सेंटरों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जहां कथित रूप से नियमों के विपरीत सप्लीमेंट, पाउडर, केमिकल अथवा अन्य उत्पादों की बिक्री संबंधी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित मामलों में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सुरक्षा मानकों, वैधानिक अनुमतियों और आवश्यक पंजीकरण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। डिस्क्लेमर : जिम एवं अन्य संस्थानों से संबंधित शिकायतों और चर्चाओं का उल्लेख स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति के विरुद्ध अंतिम निष्कर्ष सक्षम प्रशासनिक जांच एवं आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही माना जायेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सम्मनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने नकदी व जेवरात किए बरामद