वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टाण्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0013.mp4 पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को छोटा चिन्तौरा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चार व्यक्तियों को कथित रूप से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं 2290 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हसन अब्बास, मोहम्मद अरशद, दस्तगीर एवं मोहम्मद रहमान के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0-151/26 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। “कानून की नजर से बचना आसान नहीं, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर कायम है कहीं न कहीं।” डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस अभिलेखों एवं प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को भारतीय न्याय व्यवस्था के अनुसार तब तक दोषी नहीं माना जा सकता जब तक सक्षम न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध न हो जाएं। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए केवल उपलब्ध आधिकारिक जानकारी का प्रकाशन कर रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जन जागरूकता की नई पहल: अत्रि तिवारी हर माह करेंगे जन संवाद एवं विधिक मार्गदर्शन शाहपुर के पास पलटा ई-रिक्शा, सुल्तानपुर का युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर