खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर क्षेत्र स्थित श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में आयोजित भव्य लोक संगीत कार्यक्रम ने सांस्कृतिक चेतना और जनजागरूकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। लोक कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम में लोक गायक छविराज पाल एवं अनुराग श्रीवास्तव लोक संगीत पार्टी ने हारमोनियम, ढोलक और तालियों की मनमोहक संगत पर पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। कलाकारों ने अपनी रचनाओं के जरिए आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में लोगों तक पहुंचाई। लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुत संदेशों को ग्रामीणों और उपस्थित नागरिकों ने काफी सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने जहां श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सभासद अजीत निषाद, जनमेजय मिश्र, नगरपालिका कर्मचारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने लोक संस्कृति के संरक्षण और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लोक कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि लोक संगीत समाज को जोड़ने और महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। आयोजन ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का भी सफल प्रयास किया। — खबर की तहतक (वेब पोर्टल) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मालीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एसआई व सिपाही समेत पांच लोग घायल प्रेम संबंधों के विवाद में मासूम की मौत! 7 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार