खबर की तहतक रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अवध प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक दायित्वों की नई घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार, छात्र हितों से जुड़े कार्यों को गति देने तथा परिषद की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। घोषणा के अनुसार अंकित सिंह को अंबेडकरनगर विभाग संयोजक, साक्षी विश्वकर्मा को विभाग छात्रा प्रमुख, शुभम तिवारी को अंबेडकरनगर जिला संगठन मंत्री तथा सूर्यांश त्रिपाठी को जिला संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। वहीं शिवम राणा को अकबरपुर सदर तहसील संयोजक और अनु गौड़ को अंबेडकरनगर जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की नवीन कार्ययोजना के अंतर्गत वीर प्रताप सिंह को टांडा जिला संयोजक का दायित्व दिया गया। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि एबीवीपी देश का एक प्रमुख छात्र संगठन है, जो शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करता रहा है। उन्होंने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं कार्यों को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आगामी योजनाओं तथा छात्र-समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। डिस्क्लेमर : यह समाचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा जारी संगठनात्मक जानकारी एवं पदाधिकारियों से प्राप्त विवरण के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार का उद्देश्य संगठन द्वारा घोषित दायित्वों एवं कार्यक्रम की सूचना पाठकों तक पहुंचाना है। “खबर की तहतक” किसी संगठन, दल अथवा व्यक्ति के समर्थन या विरोध का दावा नहीं करता। यदि संबंधित जानकारी में भविष्य में कोई संशोधन या परिवर्तन होता है, तो उसके लिए संबंधित संगठन Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 यात्रियों की मौत, 26 घायल