खबर की तहतक | उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों से लोडिंग–अनलोडिंग शुल्क वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के गन्ना आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी चीनी मिल गेट या गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से अवैध रूप से शुल्क लिया गया, तो संबंधित मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित निरीक्षण करें और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गन्ना पूर्ति एवं खरीद विनियमन नियमावली–1954 के तहत सहायक चीनी आयुक्त और उप चीनी आयुक्त को कार्रवाई करने का अधिकार है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाए। सरकार का स्पष्ट कहना है कि गन्ना किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से लोडिंग या अनलोडिंग के नाम पर एक भी पैसा वसूलना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर मिलों पर आर्थिक दंड के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। योगी सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं उनसे अवैध शुल्क लिया जा रहा हो, तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से ट्रक चालक की मौत, अवैध क्लीनिक सील तमसा–बिसुही नदी के संगम तट पर रपटा पुल निर्माण शुरू, लंबाई कम होने पर ग्रामीणों में आक्रोश